छत्तीसगढ़धर्म कर्म

ऐसी लगी राम धुन कि राम नाम से बना दिया वर्ल्ड रिकार्ड

रायपुर। राम नाम लिखे पत्थरों से राम सेतु का निर्माण हुआ था जिससे समुद्र को पारकर भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय पाई। वहीं राम नाम से भिलाई निवासी ललित दुबे ने ऐसी अनोखी कलाकृतियों की रचना की है कि जो उन्हें देखता है अचंभित हो जाता है। सेवानिवृत्त आईएफएस ललित दुबे रामनाम से बेहद खूबसूरत पेंटिंग बनाने में माहिर हैं। रामलला प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर तालपुरी में उनकी कलाकृति की प्रदर्शनी आयोजित होने वाली है।

जैसे कि आपको पता है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का लोकार्पण एवं भगवान श्री रामजी की मूर्त्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिस पर एक तरफ जहाँ राम नाम से राष्ट्र एवं प्रदेश में राजनीति गरमाई है एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। वहीं राम की भक्ति पर लगे लोग अपने कला के माध्यम से, गांव-गांव में राम भजन कर रहे है। घर-घर राम भक्त टोली बनाकर प्राण प्रतिष्ठा के दिवस दीपावली उत्सव बनाने हेतु निवेदन कर रहे हैं। मंदिरों की साफ-सफाई भक्तों द्वारा की जा रही है। कलाकारों द्वारा शहरों एवं गांव की दीवारों पर भगवान राम के जीवन से संबंधित चित्रकला बनाई जा रही है मानों ऐसा लग रहा है पूरा देश राम मय हो गया है।

ऐसे ही राम के धुन में लीन तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी भिलाई के निवासी ललित दुबे के द्वारा राम शब्दों से बना चित्र चित्रकला जगत में कौतूहल का विषय है। सामान्यतः चित्रकला रंगों से बनाया जाता है किन्तु इनके द्वारा बनाई गई शैली हट कर है। कागज पर रंगीन पेन से राम-राम लिखते जाते है और कलाकृति बनती जाती है, राम शब्द अत्यंत बारीक लिखते है, इससे सामान्य पेंटिंग नजर आता है किन्तु पास आने पर आश्चर्य होता है। अब तक 11 करोड़ बार राम नाम लिखकर 250 से अधिक पेंटिग, देवी, देवताओं के, महान विभूतियों, पारंपरिक व मार्डन आर्ट बनाया गया है इनके द्वारा बनाया गया 35 फीट लम्बे ड्राईय सीट पर रामायण बनाया गया जिसमें रामजन्म से लेकर राम दरबार का चित्रण है। चित्रकला अत्यंत दुर्लभ कृति है जिसमें करोड़ो बार राम राम शब्द लिखा गया है।

“रामायण” कृति के लिए चित्रकला को वर्ल्ड रिकार्ड बुक में दर्ज किया गया है। ललित दुबे को इससे पहले भी कला के क्षेत्र में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा दिवस के शुभ अवसर पर राम शब्द की कलाकृति का प्रदर्शन तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी ब्लॉक ए भिलाई के लिली गार्डन में हनुमान मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदर्शन किया जावेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button