मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा ज्योतिबा फुले को किया नमन

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान समाज सुधारक, चिंतक और लेखक महात्मा ज्योतिबा गोविंदराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा फुले ने देश में फैली कई पुरानी और रूढ़िवादी मान्यताओं को समाप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा, उन्होंने दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए भी जोरदार आवाज़ उठाई थी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी कहा कि सामाजिक न्याय के कई आंदोलनों के प्रेरणा स्रोत के रूप में भारत महात्मा फुले के योगदान को हमेशा याद रखेगा।
















