मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरकोट माता मंदिर में पूजन कर खरीदे सिंघाड़े

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार रात उज्जैन में धार्मिक आयोजनों में भाग लिया। उन्होंने सबसे पहले बुधवारिया चौराहे पर स्थित माता के पंडाल में जाकर देवी माँ का पूजन किया। इसके बाद, उन्होंने नगरकोट माता मंदिर में माता की आरती और पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मंदिर में पूजा-अर्चना संपन्न करने के उपरांत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर के बाहर एक दुकान से सिंघाड़े खरीदे। इस दौरान, उन्होंने महिला दुकानदार से बातचीत की और उनके परिवार तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री डॉ. यादव पांडियाखेड़ी में अलख उज्जैनी संस्था द्वारा आयोजित गरबा उत्सव में भी शामिल हुए।
















