छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के समग्र विकास और जन कल्याण पर मुख्यमंत्री की आदिवासी समाज के साथ अहम चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सर्व आदिवासी समाज के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य के वरिष्ठ मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया।

इस बैठक के दौरान राज्य में सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने, जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यंत सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में चल रही लोक-कल्याणकारी नीतियों और बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की खुलकर सराहना की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासी समाज के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण, उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और उनके कल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ निरंतर काम कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button