मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुवाहाटी में असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस गरिमामय आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हिमंता बिस्वा सरमा को दोबारा मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मंत्रिमंडल के अन्य नवनियुक्त सदस्यों को भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सरमा के कुशल नेतृत्व और उनकी टीम के प्रयासों से असम में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे और राज्य के विकास को और अधिक गति मिलेगी।
















