छत्तीसगढ़

रेल दुर्घटना के घायलों से मिले उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को बिलासपुर के अलग-अलग अस्पतालों का दौरा किया और हालिया रेल हादसे में घायल हुए मरीजों के स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने घायलों से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

साव ने अस्पताल के डॉक्टरों से घायलों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की और उन्हें सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि 4 नवंबर को बिलासपुर के लाल खदान के पास हुई रेल दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हुए थे। घायलों का उपचार बिलासपुर के सिम्स, अपोलो, रेलवे अस्पताल और अरपा मेडिसिटी अस्पताल में जारी है। उप मुख्यमंत्री साव ने इन सभी चिकित्सालयों का दौरा कर घायलों से भेंट की और उनके परिजनों को सांत्वना दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button