छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

बीजापुर मुठभेड़ : तीन नक्सलियों के शव और भारी हथियार बरामद

बीजापुर। बीजापुर जिले के अन्नाराम और मरीमल्ला के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर मिली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जवानों ने अब तक तीन नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इसके साथ ही, घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं।

यह जबरदस्त गोलीबारी अन्नाराम और मरीमल्ला के सीमावर्ती जंगलों में हो रही है। सूत्रों ने बताया है कि यह मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी के सदस्यों के साथ हुई है।

सुरक्षा बलों की टीम अभी भी जंगल में डटी हुई है और इलाके में सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) जारी है। बताया जा रहा है कि जवानों ने नक्सलियों को जंगल में चारों ओर से घेर लिया है, और दोनों तरफ से फायरिंग लगातार जारी है।

पुलिस अधीक्षक (SP) ने की पुष्टि

इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि करते हुए कहा कि, “ऑपरेशन अभी भी जारी है और विस्तृत जानकारी देर शाम तक साझा की जाएगी।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button