धर्म कर्म

आज देश भर में धनतेरस की रौनक : जानिए सोने-चांदी, वाहन और अन्य खरीदारी के लिए शुभ समय

न्युज डेस्क (एजेंसी)। 18 अक्टूबर को, देशभर में धनतेरस (या धनत्रयोदशी) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर वर्ष यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है।

यह पावन पर्व मुख्य रूप से आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि, धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के स्वामी भगवान कुबेर को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, नए बर्तन या अन्य वस्तुएं खरीदना अत्यंत शुभ होता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वैसे तो धनतेरस के दिन आप कभी भी खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन शुभ मुहूर्त में खरीदी गई वस्तुएं अधिक फलदायी मानी जाती हैं।

धनतेरस पूजा और तिथि का समय (2025):

त्रयोदशी तिथि का आरंभ: 18 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर।

त्रयोदशी तिथि की समाप्ति: 19 अक्टूबर 2025 को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट पर।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 07 बजकर 16 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक।

कुल अवधि: 01 घंटा 04 मिनट।

सोना-चांदी और अन्य खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त (2025):

धनतेरस पर खरीदारी के लिए प्रदोष काल और वृषभ काल को विशेष रूप से उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि इस समय सोना-चांदी खरीदने से धन-संपदा में वृद्धि होती है।

प्रदोष काल: शाम 05 बजकर 48 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक।

वृषभ काल: शाम 07 बजकर 16 मिनट से रात 09 बजकर 11 मिनट तक।

आज दिन के अन्य महत्वपूर्ण शुभ मुहूर्त:

धनतेरस पर खरीदारी के लिए अभिजित मुहूर्त, अमृत काल और विजय मुहूर्त जैसे कई शुभ समय उपलब्ध हैं, जिनमें आप सोना, चांदी, वाहन या कोई अन्य सामान खरीद सकते हैं:

अमृत काल: सुबह 08:50 बजे से 10:33 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:00 बजे से 02:46 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:48 बजे से 06:14 बजे तक।

सायाह्न सन्ध्या (खरीदारी): शाम 05:48 बजे से 07:04 बजे तक।

शहरों के अनुसार खरीदारी के शुभ मुहूर्त (शाम के समय):

नई दिल्ली: 07:16 पी एम से 08:20 पी एम

मुंबई: 07:49 पी एम से 08:41 पी एम

पुणे: 07:46 पी एम से 08:38 पी एम

बेंगलूरु: 07:39 पी एम से 08:25 पी एम

चेन्नई: 07:28 पी एम से 08:15 पी एम

हैदराबाद: 07:29 पी एम से 08:20 पी एम

कोलकाता: 06:41 पी एम से 07:38 पी एम

जयपुर: 07:24 पी एम से 08:26 पी एम

अहमदाबाद: 07:44 पी एम से 08:41 पी एम

गुरुग्राम: 07:17 पी एम से 08:20 पी एम

नोएडा: 07:15 पी एम से 08:19 पी एम

चंडीगढ़: 07:14 पी एम से 08:20 पी एम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button