खेल

दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल : मुकेश कुमार और शमी की घातक गेंदबाजी के सामने पस्त हुई सेंट्रल जोन, मैदान पर दिखा अनोखा सम्मान

स्पोर्ट न्युज (एजेंसी)। दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल जोन के बल्लेबाजी क्रम को झकझोर कर रख दिया। पहली पारी में 266 रन बनाने वाली सेंट्रल जोन की टीम दूसरी पारी में महज 158 रनों पर ही ढेर हो गई। पूरे मैच के दौरान मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की जोड़ी का दबदबा रहा, जिन्होंने मिलकर कुल 12 शिकार किए।

पहली पारी में शमी को 2 और मुकेश को 3 सफलताएं मिली थीं। इसके बाद दूसरी पारी में भी मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 44 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। बाकी बचे विकेट अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और क़ुनैन कुरैशी ने आपस में बांटे।

मैच के दौरान एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब मुकेश कुमार ने सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार को दोनों पारियों में एक ही अंदाज में बोल्ड किया। पाटीदार पहली पारी में 12 और दूसरी में सिर्फ 5 रन ही बना सके। दूसरी पारी में पाटीदार को आउट करने के बाद मुकेश ने अपने सीनियर साथी मोहम्मद शमी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल जोन की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 37 रन पर 3 तथा 95 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। टीम के लिए अमन मोखाड़े ने सर्वाधिक 41 रनों का योगदान दिया, जबकि निचले क्रम में अरशद खान (25) और हर्ष दुबे (24) की छोटी पारियों की बदौलत टीम का स्कोर 150 के पार पहुंच सका।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button