छत्तीसगढ़

रथयात्रा पर चलेगी गोंदिया–पुरी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-दुर्ग समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रायपुर। अगर आप भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान पुरी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. जहां यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सफर को आसान बनाने के लिए गोंदिया-पुरी के बीच रथयात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यात्रियों को पुरी यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.

रथयात्रा पर चलेगी गोंदिया-पुरी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 08801 गोंदिया-पुरी रथयात्रा स्पेशल गोंदिया से पुरी के बीच चार फेरों में संचालित होगी. यह ट्रेन 02, 09, 16 और 29 जुलाई को गोंदिया से रवाना होगी. गोंदिया से ट्रेन के प्रस्थान का समय 13:30 बजे निर्धारित किया गया है. वहीं वापसी में 08802 पुरी-गोंदिया स्पेशल ट्रेन 03 जुलाई, 10 जुलाई, 17 जुलाई और 30 जुलाई को पुरी से रवाना होगी. पुरी से इस ट्रेन के छूटने का समय 13:00 बजे रखा गया है.

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

यह विशेष ट्रेन मार्ग में डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर एवं खुर्दा रोड स्टेशन से होकर चलेगी.

20 कोच वाली ट्रेन में एसी और स्लीपर दोनों सुविधा

रेलवे ने बताया कि रथयात्रा स्पेशल ट्रेन में 20 कोच लगाए गए हैं. इनमें एसी और स्लीपर दोनों श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं, ताकि अलग-अलग वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिल सके. ट्रेन में पर्याप्त सीटों की व्यवस्था की गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा कर सकें. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रथयात्रा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों की लगातार निगरानी की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जाएंगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button