छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति मुर्मु से मिले राज्यपाल रमेन डेका, छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनूठे प्रतीकों से हुआ स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने लोक भवन में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिली।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने राष्ट्रपति को राज्य के राजकीय पक्षी ‘पहाड़ी मैना’ की एक सुंदर प्रतिकृति स्मृति चिह्न के रूप में सौंपी। वहीं, राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक एवं विश्व प्रसिद्ध ‘कोसा साड़ी’ भेंट की।

इस आत्मीय भेंट के प्रति आभार जताते हुए राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी राज्यपाल श्री डेका को एक विशिष्ट शैली की कलाकृति उपहार स्वरूप प्रदान की। इस आदान-प्रदान के जरिए छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक धरोहर, हस्तकला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विशेष सम्मान दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button