टॉप न्यूज़

रायगढ़ में अफीम की अवैध खेती का दायरा बढ़ा : लैलूंगा के खेतों में मिली फसल, पुलिस की कार्रवाई जारी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। तमनार के बाद अब लैलूंगा विकासखंड के घटगांव में अफीम की फसल पकड़ी गई है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अफीम के पौधों पर फूल देखे जाने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अफीम

जांच के दौरान पुलिस और प्रशासनिक टीम को घटगांव में तीन अलग-अलग किसानों के खेतों में अफीम की खेती के प्रमाण मिले हैं:

साधुराम नागवंशी: करीब 10 डिसमिल जमीन पर अफीम की खेती की गई थी।

जगतराम: इनके खेत के 2 डिसमिल हिस्से में अफीम के पौधे मिले।

अभिमन्यु नाग: इनके करीब 15 डिसमिल खेत में भी अवैध रूप से अफीम उगाई गई थी।

फिलहाल, प्रशासनिक अमला मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

तमनार में भी पहले सामने आ चुका है मामला

गौरतलब है कि रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र के आमाघाट में भी अफीम की खेती का खुलासा हुआ था। वहां लगभग 70 डिसमिल जमीन पर जंगल और नदी के किनारे गुप्त तरीके से यह खेती की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने वहां छापेमारी की, जिसमें खेती की पुष्टि हुई। इस मामले में मार्शल सांगा नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। तमनार में की गई खेती को दो हिस्सों में बांटा गया था, जिसमें एक हिस्से में फसल पक चुकी थी, जबकि दूसरे में पौधों पर फूल आए हुए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button