साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर शोक जताया

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय साहित्य के शिखर पुरुष और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। रायपुर निवासी श्री शुक्ल के अवसान को उन्होंने साहित्यिक जगत के लिए एक बड़ा शून्य बताया।
मुख्यमंत्री ने श्री शुक्ल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से न केवल भारतीय साहित्य को समृद्ध किया, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और मूल्यों को एक नई ऊंचाई प्रदान की। डॉ. यादव के अनुसार, विनोद कुमार शुक्ल का लेखन समाज को गहराई से समझने और मानवता के प्रति प्रेम जागृत करने वाला रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
















