छत्तीसगढ़

विशेष राजस्व शिविरों की शुरुआत, पहले ही दिन 85 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

कबीरधाम। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल और कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा में शनिवार को विशेष राजस्व समस्या निवारण शिविरों की श्रृंखला का आगाज हुआ। स्थानीय मंगल भवन में आयोजित इस पहले शिविर में आम जनता की राजस्व से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और उनका मौके पर ही समाधान किया गया।

मौके पर मिली राहत, 96 में से 85 आवेदनों का हुआ निपटारा

इस शिविर में जमीन, पहचान पत्र और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कुल 96 आवेदन मिले। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए इनमें से 85 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया, जबकि कानूनी प्रक्रिया के दायरे में आने वाले शेष 11 मामलों को न्यायालयीन कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया गया है। इसी दौरान सिंघनपुरी के रामकुमार और पिरचाटोला के खेमसिंह को तुरंत ऋण पुस्तिका सौंपी गई।

शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है:

भूमि संबंधी मामले: अविवादित व विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार, भू-अधिकार पट्टा और ऋण पुस्तिका वितरण।

प्रमाण पत्र व दस्तावेज: जाति, आय, निवास व जन्म प्रमाण पत्र, डिजिटल हस्ताक्षर और रिकॉर्ड में त्रुटि सुधार।

नागरिक सुविधाएं: राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन और आवश्यक नागरिक विवरणों का अपडेशन।

जुलाई और अगस्त में लगेंगे 4 और शिविर

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू और अपर कलेक्टर नरेंद्र पैंकरा ने बताया कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए आगामी दिनों में भी शिविर जारी रहेंगे। सहसपुर लोहारा के मंगल भवन में ही चार अन्य विशेष शिविरों का आयोजन इन तारीखों पर किया जाएगा:

21 जुलाई

01 अगस्त

11 अगस्त

21 अगस्त

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाले हर एक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की जाए और कानूनी प्रक्रिया वाले मामलों में भी आवेदकों को सही मार्गदर्शन देकर जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button