मध्यप्रदेश

बाढ़ पीड़ित छत्तीसगढ़ की मदद को आगे आया मध्यप्रदेश, 5 करोड़ व राहत सामग्री भेजी

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ और अतिवृष्टि से उपजे हालातों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य की सहायता करना हमारा कर्तव्य है। इसी सोच के साथ मध्य प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ को ₹5 करोड़ की आर्थिक सहायता और राहत सामग्री से भरी एक पूरी ट्रेन भेज रही है।

डॉ. यादव ने रविवार को भोपाल के राजकीय विमानतल पर मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा समेत कई क्षेत्रों में बाढ़ से काफी क्षति हुई है। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ सरकार जिस तत्परता और संवेदनशीलता से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सहायता कर रही है, वह प्रशंसनीय है। हम इस मुश्किल समय में अपने पड़ोसी राज्य के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग करेंगे।”

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि मध्य प्रदेश सरकार आसपास के हालातों पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button