बीजापुर में बड़ी सफलता : 41 माओवादी कैडर्स ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और संवाद स्थापित करने की पहल ने एक बार फिर बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को, 41 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 12 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं। इन सभी कैडरों पर कुल 1 करोड़ 19 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था।
प्रमुख कैडर: समर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन 01 और विभिन्न कंपनियों के 5 सदस्य, एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम), प्लाटून, मिलिशिया प्लाटून कमांडर/डिप्टी कमांडर, और जनताना सरकार के अध्यक्ष/सदस्य शामिल हैं।
इन सभी ने सशस्त्र विचारधारा त्यागकर शांतिपूर्ण जीवन जीने का संकल्प लिया है, जो क्षेत्र में शांति बहाली का एक बड़ा संकेत है।
सुरक्षा बलों की संयुक्त रणनीति लाई रंग
यह महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपु), और बीजापुर पुलिस की संयुक्त रणनीति का परिणाम है। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), कोबरा बटालियन और केरिपु बल की लगातार सक्रियता ने कई माओवादी समूहों को हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है।
यह आयोजन बीजापुर में उप महानिरीक्षक बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
पुनर्वास और विश्वास: सरकार की योजनाएँ
राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के साथ-साथ “नियद नेल्ला नार” जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने इन माओवादी कैडरों में विश्वास पैदा किया है।
प्रत्येक आत्मसमर्पित कैडर को 50,000 रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इसके साथ ही, उनके पुनर्वास की कानूनी प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
इन मुख्य कैडरों ने भारतीय संविधान में आस्था व्यक्त की और लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सम्मानजनक जीवन जीने की इच्छा जाहिर की।
महत्वपूर्ण कैडरों की सूची: बड़ा संदेश
आत्मसमर्पण करने वालों में कई ऐसे प्रमुख कैडर शामिल हैं जिन पर 8 लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक के इनाम घोषित थे।
क्र. नाम (उम्र/पता/पदनाम) इनाम राशि
- पण्डरू हपका उर्फ मोहन (बटालियन न0 01, पीपीसीएम) 8.00 लाख
- बण्डी हपका (बटालियन न0 01, पीपीसीएम) 8.00 लाख
- लक्खू कोरसा (कंपनी न0 02, पीपीसीएम) 8.00 लाख
- बदरू पुनेम (प्लाटून न0 30, पीपीसीएम) 8.00 लाख
- सुखराम हेमला (प्लाटून न0 50, पीपीसीएम) 8.00 लाख
- मंजूला हेमला उर्फ शांति (प्लाटून न0 50, पार्टी सदस्या) 8.00 लाख
- मंगली माडवी उर्फ शांति (कंपनी न0 02, पार्टी सदस्या) 8.00 लाख
- जयराम कडियम (कंपनी न0 02, पार्टी सदस्य) 8.00 लाख
- पाण्डो मडकम उर्फ चांदनी (कंपनी न0 05, पार्टी सदस्या) 8.00 लाख
- माटा कडियम उर्फ मंगल (भैरमगढ एरिया कमेटी सदस्य-एसीएम) 5.00 लाख
- जमली कडियम (भैरमगढ एरिया कमेटी सदस्य-एसीएम) 5.00 लाख
- जोगी मडकम उर्फ मालती (डीजीएन डीविजन सदस्य-एसीएम) 5.00 लाख
- छोटू कारम (तेलंगाना स्टेट कमेटी, पार्टी सदस्य) 2.00 लाख
- अनिल मड़कम उर्फ मूडा (पश्चिम बस्तर डीविजन सप्लाई टीम पार्टी सदस्य) 2.00 लाख
- सावित्री कारम उर्फ कविता (तेलंगाना स्टेट कमेटी पार्टी सदस्या) 2.00 लाख
- सोमारू माडवी (फुलोड आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) 2.00 लाख
- हिडमो पोयाम (इदेर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) 2.00 लाख
- रामबती बेडता (फुलोड आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष) 2.00 लाख
- मंगलू लेकाम (इदेर आरपीसी मिलिषिया प्लाटून कमाण्डर) 2.00 लाख
- चैतू राम पोडियम (बिरियाभूमि आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर) 2.00 लाख
- धनीराम अवलम उर्फ संतोष (दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर) 2.00 लाख
- कोमशीला बेडता (फुलोड आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर) 2.00 लाख
- सोनू कवासी (गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर) 2.00 लाख
- सीतू हेमला (फुलादी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर) 2.00 लाख
- लोकेश कुम्मा (डीके जोन मोपोस टीम पार्टी सदस्य) 1.00 लाख
- लक्ष्मी माडवी (पामेड एरिया कमेटी पार्टी सदस्या) 1.00 लाख
- मुन्ना कोवासी (भैरमगढ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य) 1.00 लाख
- ईरपे तेलम उर्फ मीना (पश्चिम बस्तर डीविजन पीएलजीए सदस्या) 1.00 लाख
- पाण्डे ओयाम उर्फ रोशनी (तेलंगाना स्टेट कमेटी पीएलजीए सदस्य) 1.00 लाख
- गागरू फरसा उर्फ जगमोहन (इदेर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष) 1.00 लाख
- डोल्ले बेडता (फुलोड आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष) 1.00 लाख
- मंगी डोडी (पामेड एरिया कमेटी पार्टी सदस्या) 1.00 लाख
- लक्ष्मण वेको (बिरियाभूमि आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष) –
- सरजू लेकाम (इदेर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) –
- बुधराम फरसा (इदेर आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) –
- सनकू पोडियम (इदेर आरपीसी डीएकेएएमएस सदस्य) –
- लखमू राम फरसा उर्फ लक्खू (इदेर आरपीसी मिलिषिया प्लाटून सदस्य) –
- वंगा मिच्चा (गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सी सेक्शन कमाण्डर) –
- नागा कुडियम (गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) –
- पाण्डू मिच्चा (गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) –
- शंकर याचम (गुज्जाकोंटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य)
बस्तर में सकारात्मक बदलाव
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के अनुसार, सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को निरंतर आकर्षित कर रही है। उन्होंने शेष माओवादियों से हिंसक विचारधारा छोड़कर बिना डर के समाज की मुख्यधारा का हिस्सा बनने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि “पूना मारगेम” (नई सुबह) नीति उनके सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की गारंटी है।
अभियान के परिणाम (जनवरी 2024 से अब तक):
मुख्यधारा में शामिल: 790 माओवादी (जिनमें 01 जनवरी 2025 से अब तक 560 शामिल हैं)
गिरफ्तार: 1031 माओवादी (जिनमें 01 जनवरी 2025 से अब तक 528 शामिल हैं)
मुठभेड़ में मारे गए: 202 माओवादी (जिनमें 01 जनवरी 2025 से अब तक 144 शामिल हैं)
















