छत्तीसगढ़
अभिनेता विजय की रैली में भगदढ़ से 39 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

रायपुर। तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में भगदड़ की दुखद घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में जिन लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री साय ने घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की भी कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।
















