छत्तीसगढ़

रायपुर आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत, बस्तर दशहरा में होंगी शामिल : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उनका शानदार और आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वयं उपस्थित रहकर समस्त राज्यवासियों की तरफ से राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कौशल्या और प्रभु श्रीराम से जुड़ी इस पवित्र धरती पर राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव और पारंपरिक ‘मुरिया दरबार’ में राष्ट्रपति की सहभागिता छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी विरासत और लोक-संस्कृति को एक नया सम्मान प्रदान करेगी। साथ ही, उनका यह दौरा एक सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के हमारे संकल्प को नई दिशा और ऊर्जा देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button