छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री की त्वरित कार्रवाई : सड़क हादसे के पीड़ित दिव्यांग को दो दिन में मिली थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक स्कूटी

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के ग्राम तेलईकछार के निवासी विष्णु लाल यादव के लिए अब अस्पताल और रोजमर्रा के काम के लिए आना-जाना आसान हो गया है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने उनके आवेदन पर केवल 48 घंटे के भीतर संज्ञान लेते हुए तीन पहिया इलेक्ट्रिक स्कूटी की सौगात दी है।

विष्णु लाल यादव बीते वर्ष रायपुर यात्रा के दौरान एक बस दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे दिव्यांगता का शिकार हो गए। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे स्वयं वाहन खरीदने में असमर्थ थे, वहीं घर से अस्पताल दूर होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या की जानकारी मिलते ही मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। विभागीय तेजी के चलते मात्र दो दिनों में प्रक्रिया पूरी कर उन्हें इलेक्ट्रिक स्कूटी सौंप दी गई। वाहन प्राप्त होने पर विष्णु लाल ने मंत्री का आभार जताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button