देश-विदेश

दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान जारी : 7 माओवादी ढेर, 50 से अधिक गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों की कार्रवाई

अमरावती (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश में कुख्यात माओवादी माड़वी हिड़मा के मारे जाने के एक दिन बाद भी सुरक्षाबलों ने अपना अभियान जारी रखा है। बताया गया है कि राज्य के मारेदुमिल्ली क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ में सात माओवादी मार गिराए गए।

आंध्र प्रदेश खुफिया विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) महेश चंद्र लड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए माओवादियों में तीन महिलाएँ भी शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है।

मारे गए माओवादी की पहचान

पुलिस के अनुसार, मारे गए माओवादियों में से एक की पहचान मेतुरी जोखा राव उर्फ शंकर के रूप में हुई है। वह श्रीकाकुलम का निवासी था और आंध्र-ओडिशा सीमा (AOB) क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहा था। राव को तकनीकी मामलों, विशेष रूप से हथियारों और संचार संबंधी चीजों का अच्छा जानकार माना जाता था।

50 से अधिक गिरफ्तारियाँ

इसके अलावा, आंध्र प्रदेश पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से भाकपा (माओवादी) के लगभग 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। यह व्यापक अभियान कृष्णा, एलुरु, एनटीआर विजयवाड़ा, काकिनाड़ा और डॉ. बीआर आंबेडकर कोणासीमा जिलों में चलाया गया।

इस कार्रवाई से माओवादी संगठन के दक्षिण बस्तर और दंडाकारण्य नेटवर्क को गंभीर आघात पहुँचा है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में वरिष्ठ माओवादी सदस्य, संचार मामलों के विशेषज्ञ, सशस्त्र पलटन (प्लैटून) सदस्य और पार्टी समर्थक शामिल हैं। ये सभी भाकपा-माओवादी पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य रहे माड़वी हिड़मा के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button