
मुंबई (एजेंसी)। क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया के फेवरेट कपल, विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दोनों हाल में ही दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। इस खुशी को दोनों छिपा नहीं पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही इस पोस्ट में बेटे का नाम भी रिवील कर दिया गया। जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आया, तेजी से वायरल होने लगा। फैंस बेटे के नाम का मतलब सोशल मीडिया पर सर्च करने लगे।
क्या है नाम का अर्थ
कई लोगों ने दावा किया कि बेटे का नाम तुर्की भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब चमकता हुआ चांद है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम तुर्की भाषा से नहीं बल्कि संस्कृत भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब बेहद खास है। पहले आपको विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम बताते हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। संस्कृत में अकाय का अर्थ है जिसका कोई निश्चित आकार न हो, जो निराकार हो। हिन्दू धर्म में ‘भगवान शिव’ को निराकार माना जाता है।