छत्तीसगढ़
सोनमणी बोरा ने नवीन एकलव्य आवासी विद्यालय के लिए आबंटित भूमि का किया अवलोकन

कोरबा। प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा ने आज पोंड़ीउपरोड़ा विकासखंड में नवीन एकलव्य आवासी विद्यालय हेतु आबंटित भूमि का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर उप सचिव बी.के.राजपूत एवं तहसीलदार भी उपस्थित थे।