छत्तीसगढ़

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 108 शिक्षकों को किया सम्मानित

कवर्धा। कवर्धा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आयोजित ‘मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह’ (सत्र 2026-27) के दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले 108 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उप मुख्यमंत्री एवं local विधायक विजय शर्मा ने ज्ञानदीप और शिक्षा दूत पुरस्कार से नवाजे गए सेवरत व सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर उनका अभिनंदन किया।

उप मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और सही दिशा-निर्देशन में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए बताया कि स्वामी करपात्री जी विद्यालय में पढ़े पढ़ाई और संस्कारों का प्रभाव उनके जीवन में आज भी मार्गदर्शक बना हुआ है।

समारोह के दौरान विजय शर्मा ने अपने पूर्व गुरुजनों—जी.आर. चंदेल, पी.पी. दुबे, एम.आर. महोबिया, विजेंद्र श्रीवास्तव और एम.के. गुप्ता—का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button