टॉप न्यूज़देश-विदेश

बहू के साथ दुष्कर्म करता रहा ससुर, सास और पति ने भी दिया आरोपी का साथ, केस दर्ज

 महिला ने ससुर पर कराया दुष्कर्म का केस दर्ज

महिला के साथ ससुर ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पति व सास ने भी ससुर का साथ दिया। बाद में महिला ने अपने मायके में बताया। पीड़िता ने अंबाला थाना में शिकायत देकर केस दर्ज कराया।

 थाना छप्पर क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय महिला के साथ ससुर ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पति व सास ने भी ससुर का साथ दिया। बाद में महिला ने अपने मायके में बताया। वह महिला को अपने साथ मायके लेकर गए।

दो बच्चों की मां है पीड़िता

पीड़िता ने अंबाला थाना में शिकायत देकर केस दर्ज कराया। वहां से जीरो एफआइआर यहां थाना छप्पर थाना में ट्रांसफर हुई है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, अंबाला के गांव निवासी महिला की शादी वर्ष 2016 में सरस्वतीनगर निवासी युवक से हुई थी। इस शादी से उसके पास दो बच्चे हैं।

सास ने भी दिया ससुर का साथ

आरोप है कि पति अपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर कई केस दर्ज हैं। वह अक्सर घर से बाहर रहता है। इस बीच ससुर उस पर गलत नजर रखने लगा। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी ससुर आया और उसे धमकी देते हुए गलत काम किया। महिला ने अपनी सास को बताया तो उसने भी ससुर का साथ दिया।

परेशान होकर मायके वालों को बताई बात

कुछ दिन बाद पति घर आया तो उसे भी इस बारे में बताया। उसने भी अपने पिता का ही साथ दिया। इसके बाद आरोपित ससुर उसके साथ जब भी मौका लगता गलत काम करता। परेशान होकर उसने अपने मायके में बताया। उसके भाई उसे ससुराल से लेकर गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button