छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

भगवान श्रीराम तो सबके है कांग्रेस ही उन्हें अपना नहीं मानती : कौशिक

भगवान श्रीराम तो सबके है कांग्रेस ही उन्हें अपना नहीं मानती : कौशिक

*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने मुख्यमंत्री बघेल के बयान पर किया कटाक्ष*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल भगवान राम के नाम पर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस की आस्था कभी भी भगवान राम पर नहीं रही है। कांग्रेस का इतिहास हमेशा भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा करना रहा है, वो कांग्रेस आज किस मुंह से भगवान राम की बात करती है। उन्होंने कहा कि पूरा भारत देश सिया राम और जय श्री राम युगों युगों से बोलते आ रहे है, पूरा भारत देश भगवान श्री राम को अपना मानते आ रहा है केवल कांग्रेस ही भगवान श्री राम के नाम पर राजनीति करते आ आरही है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल अलग-अलग वेशभूषा बदलकर अलग-अलग धर्मों की बात करते है और धर्मों के नाम पर राजनीति करते हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिंदू और सनातनी धर्म अनुयायी पूरी तरह से परेशान और पीड़ित है। इस समय राम का नाम लेकर केवल अपने डूबती नैय्या को भव सागर पार कराने जैसी बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं। इसमें वे कभी सफल नहीं होंगे। प्रदेश सरकार वाहवाही लूटने के लिए कथित तौर पर राम भक्त होने का कथित दावा करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि किसी भी तरह लोगों के दिलों से राम निकाला जाए, लेकिन ऐसा हो पाना संभव नहीं है। पूरी कांग्रेस भी अगर राम को लोगों के मन से निकालना चाहेगी। तब भी वो निकाल नहीं पाएगी। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस बस दिखावा कर रही हैं, कांग्रेस मुँह में राम बगल मे छुरी की कथित नीति को कांग्रेस अपना आधार मानती है। वह अपने आप को राम जी से जोड़ने की कोशिश कर रही है ताकि वह अपनी राजनीतिक कर सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button