छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

सेजबहार, रामनवमी में निकली भव्य शोभायात्रा शामिल हुए सांसद सुनील सोनी पूर्व विधायक नंदे साहू,राजीव अग्रवाल,मोतीराम साहू

      राम नवमी के अवसर पर 30 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा भंडारे का आयोजन हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेजबहार में भाजयुमो सेजबहार मंडल द्वारा रखा गया।जिसमे भाजपा सांसद सुनील सोनी सहित दर्जन भर भाजपा नेता शामिल हुए। रामनवमी शोभा यात्रा के आयोजक भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया की रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी,पूर्व विधायक नंदे साहू,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ,भाजपा नेता मोतीराम साहू ,मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धुरंधर, रिभुराज अग्रवाल, ओम साहू के साथ संख्या में कालोनी की समस्त मातृ शक्ति, पुरुषों के साथ युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा पूरी कालोनी से होकर गुजरी। इस दौरान रहवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर पुष्पवर्षा की । इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण राममय हो गया!

रामनवमी के मौके पर सुबह छह बजे भगवा ध्वज फहराकर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की गई। ध्वजा रोहण के बाद कालोनी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्री राम चंद्र की विधिवत पूजा अर्चना कर शाम 4 बजे शोभा यात्रा राम धुन के साथ भगवा झंडा लहराते आतिशबाजी के साथ शुरू हुई जय जय श्री राम के नारे से सेजबहार गूंजा उठा शोभायात्रा राम रथ को खींचने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। 8 बजे यात्रा पुना अपने स्थान पर पहुंची। जहा भंडारा का कार्यक्रम रखा गया था। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए प्रति वर्ष राम नवमी में शोभायात्रा निकलने का फैसला भाजयुमो कार्यकर्ताओं और कालोनी वासियों ने लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button