टॉप न्यूज़मध्यप्रदेश

सत्ता-संगठन के समन्वय और बूथ की मजबूती के बल पर ‘अबकी बार-200 पार’ के लक्ष्य को हासिल करेंगे : विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश भर से आये ’सुशासन यात्रा’ के प्रतिनिधियों को किया संबोधित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। श्रद्धेय कुशाभाउ ठाकरे, स्व. सुन्दरलाल पटवा, स्व. कैलाश जोशी, स्व. राजमाता सिन्धिया, स्व. प्यारेलाल खण्डेलवाल जैसे अनेक लोगों ने कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जिसके कारण आज प्रदेश का संगठन देश का उत्कृष्ठ संगठन है। बूथ हमारी सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। हम सत्ता-संगठन के समन्वय और बूथ की मजबूती के बल पर ‘अबकी बार-200 पार’ के लक्ष्य को हासिल करेंगे और पार्टी को मिलने वाले वोटों में 10 प्रतिशत की वृद्धि करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में अग्रणी बना है, वहीं सुशासन की दृष्टि से मध्यप्रदेश उदाहरण बना है। प्रदेश में हमारी सरकार ने अनेक जनहितैषी योजनाओं को जमीन पर उतारकर सामाजिक परिवर्तन लाने का काम किया है। मध्यप्रदेश में सुशासन यात्रा का स्वागत करता हॅू। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रही ’’सुशासन यात्रा’’ के प्रतिनिधियों को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने प्रतिनिधियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी श्री अभिनव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री श्री रोहित चहल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार उपस्थित थे। सुषासन यात्रा रविवार को भोपाल पहुंची, जिसमें 9 राज्यों के 33 प्रतिनिधि शामिल थे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत 64100 बूथां में से लगभग 63257 बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा डिजिटलाइजेशन किया गया है। 64100 बूथां में से 25 हजार से ऊपर बूथों पर ‘मन की बात कार्यक्रम’ रियल टाइम रिपोर्टिंग करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति के साथ ही नई रचना अर्ध पन्ना प्रमुख है, जिसके अंतर्गत लगभग 13 लाख पन्ना प्रमुख बनकर तैयार हैं। सुघोष अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर दो युवाओं को एक सोशल मीडिया और एक आईटी इंजार्च बनाएंगे। 1070 मंडलों में से 800 मंडलों पर सोशल मीडिया और एक आईटी इंजार्च को एक दिवसीय प्रशिक्षण देने का काम किया गया है। इसी प्रकार पार्टी के संगठन तंत्र में 10800 से ऊपर शक्ति केंद्रों की रचना की गई है, इन शक्ति केंद्रों पर पांच लोगों की टोली में एक महिला इंजार्च हैं। आज बूथ समिति लगभग 9 लाख 53 हजार कार्यकर्ता रजिस्टर्ड हैं। साथ ही मध्यप्रदेश ने अपना संगठन एप तैयार किया है, जिसमें प्रवास, रियल टाइम रिपोर्टिंग तक की जाती है।
श्री शर्मा ने कहा कि युवा चौपाल के अंतर्गत 23 हजार पंचायत और नगरनिगम के 1 हजार 800 वार्डों में से प्रदेश भर में 10342 स्थानों पर युवा चौपाल की जा चुकी हैं। मध्यप्रदेश एक विकसित राज्य होने के साथ गेहूं उत्पादन में देश का नंबर वन राज्य है। आज मध्यप्रदेश निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ा है, क्योंकि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए पार्टी का कार्यकर्ता मैदान में डंडा और झंडा लेकर खड़ा है। मध्यप्रदेश में कोरोना के समय प्रधानमंत्री अन्न वितरण योजना के अंतर्गत 25 हजार स्थानों पर झंडा लेकर कार्यकर्ता गये थे, जहां उत्सव जैसा माहोल था। आज मध्यप्रदेश में 44 लाख लाड़ली लक्ष्मी बेटियां हैं, लाड़ली लक्ष्मी योजना से एक सामाजिक परिवर्तन आया है, जिसके कारण 912 बेटियों पर 1000 बेटे पैदा होते थे, वहीं आज 978 बेटियां पर 1000 बेटे पर पैदा होते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button