छत्तीसगढ़

वन मंत्री कश्यप के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, फरसागुड़ा कार्यालय में तोड़फोड़

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप पर एक सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना के विरोध में, कांग्रेस ने पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में, जगदलपुर के फरसागुड़ा स्थित मंत्री के कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों और सुरक्षाबलों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

रायपुर में भी मंत्री के बंगले का घेराव

रायपुर में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में मंत्री केदार कश्यप के बंगले का घेराव किया। इस घेराव में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

भाजपा ने जताया कड़ा विरोध

भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘चमचा’ कहा था, लेकिन अब यह भी साफ हो गया है कि वे गुंडागर्दी और तोड़फोड़ करने में भी पीछे नहीं रहते।” उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के साथ की गई बदसलूकी और मंत्री कश्यप के कार्यालय में हुई हिंसा को ‘बेहद शर्मनाक’ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि जनता कांग्रेस के इस कृत्य का जवाब जरूर देगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button