मध्यप्रदेश

वॉश ऑन व्हील सेवा से स्वच्छता सेवाओं में तकनीकी नवाचार को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अभ्युदय मध्यप्रदेश अंतर्गत ‘वॉश ऑन व्हील’ मोबाइल ऐप हुआ लॉन्च

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर “वॉश ऑन व्हील” मोबाइल ऐप का उद्घाटन किया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, की यह अभिनव पहल स्वच्छता सेवाओं में तकनीकी नवाचार को एक नई दिशा देगी।

‘स्वच्छता साथी – वॉश ऑन व्हील’ एक अनोखी पहल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा शुरू की गई “स्वच्छता साथी – वॉश ऑन व्हील सेवा” एक अद्वितीय पहल है। यह सेवा राज्य के ग्रामीण इलाकों में एक मोबाइल ऐप के जरिए व्यक्तिगत और संस्थागत शौचालयों की सफाई के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करती है।

यह एक ऐसा नवाचार है जो शौचालयों की साफ़-सफाई के काम के लिए एक आधुनिक समाधान प्रस्तुत करता है। शुरुआत में यह नवाचार छिंदवाड़ा जिले में शुरू किया गया था, जिसे अब NIC-MP के सहयोग से मोबाइल ऐप तैयार कर राज्य स्तर पर लागू किया जा रहा है।

सेवा की प्रमुख विशेषताएं और उद्देश्य

अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रीमती दीपाली रस्तोगी ने बताया कि “स्वच्छता साथी – वॉश ऑन व्हील” की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं:

ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की साफ़-सफाई के लिए सुलभ, किफायती और त्वरित सेवा प्रदान करना।

प्रेशर मशीन जैसे आधुनिक उपकरणों और सुरक्षा किट के इस्तेमाल से प्रभावी सफ़ाई सुनिश्चित करना।

प्रशिक्षित स्वच्छता साथियों के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक आजीविका के अवसर पैदा करना।

दो-पहिया वाहनों के माध्यम से तेजी से सेवा उपलब्ध कराना।

क्लस्टर-आधारित सेवा वितरण मॉडल द्वारा स्थायी स्वच्छता प्रबंधन सुनिश्चित करना।

इस सेवा का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के नियमित उपयोग को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, घरेलू, संस्थागत और सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता प्रबंधन को मजबूत करना और स्वच्छता साथियों को सुरक्षित, सम्मानजनक तथा सतत आजीविका मुहैया कराना है।

मोबाइल ऐप से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

‘वॉश ऑन व्हील’ मोबाइल ऐप के माध्यम से शौचालय सफ़ाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इस ऐप की मुख्य बातें:

यह एक एसएमएस आधारित सरल लॉगिन प्रणाली है।

ऐप के जरिए सटीक लोकेशन का चुनाव किया जा सकता है।

उपयोगकर्ता अपनी सुविधा के अनुसार दिनांक और समय का चयन कर सकते हैं।

बुकिंग की रीयल-टाइम ट्रैकिंग की सुविधा भी ऐप में उपलब्ध है।

सेवा पूरी होने के बाद फीडबैक दर्ज करने का विकल्प दिया गया है।

सेवा के उपरांत जियोटैगिंग के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था भी रखी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button