मध्यप्रदेश

इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग-ग्रीन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सिटी सॉल्युशन्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल (एजेंसी)। डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल स्किल पार्क जैसी परियोजनाएं मध्य प्रदेश और सिंगापुर के बीच क्षमता निर्माण और युवाओं को सशक्त बनाने के संयुक्त प्रयासों का एक सफल उदाहरण हैं। सिंगापुर की तकनीक, शिक्षा, कौशल और विशेषज्ञता, और मध्य प्रदेश की औद्योगिक क्षमता व संसाधन, आपसी विकास, नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने में सक्षम हैं। राज्य सरकार द्विपक्षीय परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव नीति, सहयोग और निवेशकों को त्वरित सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात सिंगापुर के काउंसल जनरल, श्री चियोंग मिंग फूंग, से मुख्यमंत्री निवास, समत्व भवन में चर्चा के दौरान कही। डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश, सिंगापुर के साथ उद्योग-एकीकृत प्रशिक्षण, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता, ग्रीन टेक्नोलॉजी, स्मार्ट सिटी समाधान, कौशल विकास के साथ-साथ निवेश और शिक्षा के क्षेत्रों में आपसी सहयोग का विस्तार करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button