छत्तीसगढ़

“विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम, बस्तर में आ रही है सकारात्मक बदलाव की बयार” : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद’ कार्यक्रम के दौरान कही।

इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली गुजरात के वडनगर से लेकर बस्तर संभाग तक से पहुंचे बाइक राइडर्स का छत्तीसगढ़ की धरा पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सेवा संकल्प यात्रा देश की युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का एक सशक्त जरिया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से अधिक दीप जलाकर जनता ने उनके प्रति अपने आत्मीय स्नेह को प्रदर्शित किया था।

कार्यक्रम के दौरान बस्तर से ताल्लुक रखने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि क्षेत्र में अब भय का माहौल खत्म हो रहा है और शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। बस्तर के युवा अब प्रशासनिक सेवाओं, इंजीनियरिंग, मेडिकल और रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित कई गणमान्य मंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने कार्यक्रम में जानकारी दी कि इस यात्रा के तहत 1200 से अधिक युवा लगभग 2000 किलोमीटर का सफर तय कर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और टीबी मुक्त भारत का संदेश दे रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button