छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़
बीजापुर जिले में नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED ब्लास्ट, 3 जवान घायल

बीजापुर। बीजापुर जिले में नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से 3 जवान घायल हो गए हैं। डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान तोड़का के पास यह ब्लास्ट हुआ है। वहीं घायल हुए जवानों को मामूली चोटें आई है। फिलहाल तीनों जवान खतरे से बाहर हैं। वहीं सर्च अभियान जारी है।