छत्तीसगढ़

सीएम साय ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उन बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा, जिनकी वीरता और अदम्य साहस ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर जवानों की शहादत देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अस्मिता और संप्रभुता सर्वोपरि है, और इसके लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस हम सभी को देशसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए सतत तत्पर रहने वाले सभी सैनिकों को हम  सादर नमन करते हैं और उनके अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button