लाइफ-स्टाइलहेल्थ

आप भी घर पर चेक करते हैं ब्लड प्रेशर? तो भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है। एक रिसर्च के मुताबिक, भारत में हर पाँच में से एक व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) से जूझ रहा है। इसे हाइपरटेंशन भी कहते हैं। यह बीमारी दिल से जुड़ी बीमारियों का एक बड़ा कारण है और इसे ‘साइलेंट किलर’ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण आसानी से पता नहीं चलते। हालांकि, अपनी जीवनशैली और खान-पान में बदलाव करके इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

क्या आप घर पर बीपी नापते समय गलती तो नहीं कर रहे हैं?

जो लोग हाई बीपी से पीड़ित हैं, उन्हें डॉक्टर अक्सर समय पर दवा लेने के साथ-साथ समय-समय पर अपने ब्लड प्रेशर की रीडिंग लेने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से बीमारी को कंट्रोल में रखना आसान हो जाता है और बार-बार डॉक्टर के पास जाने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती। आज बहुत से लोग घर पर ही बीपी मापने वाली मशीन रखते हैं, लेकिन अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो रीडिंग गलत हो सकती है।

बीपी नापते समय इन 6 गलतियों से बचें

समय का ध्यान रखें: खाना खाने के कम से कम दो घंटे बाद, और एक्सरसाइज, कैफीन वाली ड्रिंक्स (चाय-कॉफी), या सिगरेट पीने के कम से कम 30 मिनट बाद ही बीपी नापना चाहिए।

शांत रहें: बीपी नापते समय बात न करें क्योंकि इससे रीडिंग में बदलाव हो सकता है। रीडिंग लेने से पहले कुछ देर शांत बैठें और रिलैक्स करें।

कफ को सीधे त्वचा पर लगाएं: बीपी मशीन के कफ को सीधे त्वचा पर ही लगाना चाहिए, कपड़े के ऊपर लगाने से सही रीडिंग नहीं आती।

हाथ को दिल के स्तर पर रखें: ब्लड प्रेशर नापते समय अपनी बाजू को दिल के स्तर पर रखें। इसके लिए आप उसे कुर्सी या टेबल पर टिका सकते हैं।

दोनों हाथों की रीडिंग लें: एक हाथ में पाँच मिनट से पहले एक से ज्यादा बार रीडिंग न लें। दोनों हाथों की रीडिंग लें और जिस हाथ की रीडिंग ज़्यादा हो, उसे ही सही मानें। दिन के अलग-अलग समय पर रीडिंग अलग हो सकती है, इसलिए कोशिश करें कि बीपी हमेशा एक ही समय पर नापें।

एक से ज़्यादा बार मापें: एक रिसर्च के मुताबिक, सही रीडिंग के लिए तीन मिनट के अंतराल पर तीन बार बीपी नापना चाहिए। सिर्फ एक बार की रीडिंग को सही न मानें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button