पितृपक्ष में करें नियमों का पालन, फ्रिज में नहीं रखना चाहिए गूंथा हुआ आटा

नई दिल्ली (एजेंसी)। पितृपक्ष 2025 का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे अनुष्ठान करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न होकर परिवार को आशीर्वाद देते हैं।
इन धार्मिक कार्यों के साथ ही, पितृपक्ष के कुछ विशेष नियम भी हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है। ऐसा ही एक नियम फ्रिज में रखे गूंथे हुए आटे से जुड़ा है।
कहा जाता है कि रात में गूंथा हुआ आटा फ्रिज में नहीं रखना चाहिए और बासी आटे की रोटी नहीं खानी चाहिए। इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक, दोनों ही कारण हैं।
धार्मिक कारण
हिंदू धर्म शास्त्रों में बासी भोजन को ‘भूत का भोजन’ माना गया है। पितृपक्ष के दौरान फ्रिज में रखा हुआ बासी आटा पिंड के समान माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से जीवन में अशुभता आती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके कारण परिवार में रोग, लड़ाई-झगड़े और अशांति बनी रहती है।
वैज्ञानिक कारण
गूंथे हुए आटे को फ्रिज में न रखने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। आयुर्वेद के अनुसार, बासी आटे से बनी रोटियां शरीर में विषैले तत्व पैदा करती हैं।
दरअसल, आटा गूंथने के तुरंत बाद उसमें रासायनिक क्रियाएं शुरू हो जाती हैं। जब इसे लंबे समय तक फ्रिज में रखा जाता है, तो ठंडक और नमी के कारण इसमें फर्मेंटेशन (खमीर उठने) की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इससे आटे के अंदर हानिकारक बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
इसके अलावा, फ्रिज से निकलने वाली कुछ हानिकारक तरंगें और नमी भी आटे की गुणवत्ता को खराब कर देती हैं। इस बासी आटे की रोटियां आसानी से नहीं पचतीं और गैस, एसिडिटी, फूड पॉइजनिंग और संक्रमण जैसी पाचन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा देती हैं।