छत्तीसगढ़

स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 युवतियां और 4 ग्राहक गिरफ्तार

दुर्ग। पुलिस ने दुर्ग शहर के जुनवानी क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार का फिर से पर्दाफाश किया है। पुलिस को काफी समय से चौहान बिजनेस पार्क की तीसरी मंजिल पर स्थित ‘लोरेंज’ और ‘लीवेलनेस’ नामक स्पा सेंटरों में वेश्यावृत्ति की गतिविधियों की खबरें मिल रही थीं।

सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने पूरी योजना के साथ दोनों स्पा सेंटरों पर एक साथ छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से पांच युवतियों, चार ग्राहकों और दोनों स्पा सेंटरों के प्रबंधकों को हिरासत में लिया। साथ ही, आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों पर ‘पीटा एक्ट’ के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई से पहले, पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर सेंटर के अंदर भेजा। अंदर से इशारा मिलते ही, एडिशनल एसपी (ICUAW) पद्मश्री तंवर, दुर्ग सीएसपी भारती मरकाम और स्मृतिनगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुरविंदर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत स्पा सेंटरों के भीतर पहुँचे। पुलिस को देखकर अंदर हड़कंप मच गया, लेकिन किसी को भागने का मौका नहीं दिया गया। दोनों सेंटरों से कुल 5 युवतियों और 4 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। स्पा प्रबंधकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ जारी है।

एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि इन दोनों स्पा सेंटरों में लंबे समय से अवैध देह व्यापार चलने की शिकायतें आ रही थीं। आज पुख्ता जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में, ‘लोरेंज स्पा’ से 3 युवतियां, 2 ग्राहक, एक मैनेजर और एक कर्मचारी को, जबकि ‘लीवेलनेस स्पा’ से 2 युवतियां, 2 ग्राहक, एक मैनेजर और एक महिला कर्मचारी को पकड़ा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button