देश-विदेश

बिहार चुनाव 2025 : NDA का ‘संकल्प पत्र’ जारी, 1 करोड़ से अधिक नौकरियों और ‘लखपति दीदी’ बनाने का वादा

पटना (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शुक्रवार को अपना ‘संकल्प पत्र’ (घोषणापत्र) जारी कर दिया है। इस पत्र में समाज के सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया गया है। विपक्षी महागठबंधन के ‘तेजस्वी प्रण’ के जारी होने के तीन दिन बाद आए NDA के इस घोषणापत्र को, विपक्षी वादों की काट के तौर पर देखा जा रहा है।

मुख्य वादे और घोषणाएँ

1 करोड़ से अधिक रोज़गार: संकल्प पत्र में 1 करोड़ से ज्यादा सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर प्रदान करने का बड़ा वादा किया गया है।

महिलाओं का सशक्तिकरण: 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

किसानों को लाभ: किसानों के लिए हर फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने का संकल्प लिया गया है।

घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं, पिछड़े वर्ग, किसानों और व्यापारियों – सभी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।

जारी करने वाले प्रमुख नेता

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य शीर्ष नेताओं ने मिलकर यह ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।

बिहार के बुनियादी ढांचे और शहरी विकास के लिए योजनाएँ

‘न्यू पटना’ और सैटेलाइट टाउनशिप: NDA ने ‘न्यू पटना’ में एक ग्रीनफील्ड शहर और बिहार के प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का वादा किया है, जिसका उद्देश्य राज्य की शक्ल बदलना है।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा: मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

एयरपोर्ट और कनेक्टिविटी: पटना के पास एक ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ ही, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में भी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य है। साथ ही, 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू करने की भी योजना है।

किसानों के लिए विशेष सम्मान निधि

किसानों को ‘प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना’ से मिल रही आर्थिक सहायता के अतिरिक्त, NDA ने बिहार में ‘कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि’ नामक एक नई राज्य योजना चलाने का वादा किया है। इसके तहत, केंद्र सरकार ₹6,000 की राशि के अलावा, किसानों को केंद्र सरकार ₹3,000 अतिरिक्त किसान निधि प्रदान करेगी।

NDA संकल्प पत्र की अन्य प्रमुख घोषणाएँ

बिहार में सड़कों का जाल बढ़ाने के लिए 7 एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा।

हर जिले में फैक्ट्री औधोगिक पार्क स्थापित करने की योजना है।

बिहार के 4 नए शहरों में मेट्रो का निर्माण किया जाएगा।

एजुकेशन सिटी का निर्माण किया जाएगा, और गरीब परिवार के बच्चों को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने का वादा है।

कला और संस्कृति का केंद्र: बिहार को कला, संस्कृति और सिनेमा का नया केंद्र बनाने के लिए फिल्म सिटी, शारदा सिन्हा कला एवं सांस्कृतिक विश्वविद्यालय, बिहार स्कूल ऑफ ड्रामा, और फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान शुरू करने का संकल्प लिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button