मनोरंजन

अजय देवगन की आने वाली 5 फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ (‘De De Pyar De 2’) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि आने वाले समय में अजय देवगन कौन-सी फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में धूम मचाने वाले हैं।

  1. गोलमाल 5

अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की सूची में सबसे पहला नाम ‘गोलमाल 5’ का है। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली किस्त की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस सीरीज की पिछली सभी फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा है। इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी और कुणाल खेमू के साथ मिलकर कॉमेडी का जलवा बिखेरेंगे।

  1. शैतान 2

इस लिस्ट में दूसरी फिल्म ‘शैतान 2’ है। अजय देवगन और आर माधवन अभिनीत फिल्म ‘शैतान’ को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था, जिसके बाद से इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मेकर्स जल्द ही ‘शैतान 2’ लाने की तैयारी में हैं।

  1. धमाल 4

एक्टर अजय देवगन ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी के चौथे भाग में भी दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

  1. दृश्यम 3

अजय देवगन की सफल फिल्म सीरीज ‘दृश्यम 3’ की घोषणा भी हो चुकी है। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है।

  1. रेड 3

इस कतार में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ का भी नाम शामिल है। इस सीरीज के दो भाग पहले ही आ चुके हैं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहे थे। अब मेकर्स जल्द ही इसके तीसरे भाग के साथ दर्शकों के सामने हाजिर होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button