छत्तीसगढ़
राज्यपाल डेका से वुशु एसोसिएशन के महासचिव ने की भेंट

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में वुशु एसोसिएशन के महासचिव डी.कोंडैया ने शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान, महासचिव डी.कोंडैया ने राज्यपाल को राजनांदगांव में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
















