योजना

मृणाल मंडल को धान बिक्री का उचित दाम मिला, ऑनलाइन टोकन से खरीद हुई आसान

रायपुर। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ने धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बना दिया है। किसान अब अपने घर से ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे समिति (खरीदी केंद्र) पर पहुँचते ही उन्हें बिना किसी परेशानी के अपना धान बेचना आसान हो गया है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बलरामपुर विकासखंड के धान खरीदी केंद्र बरदर में, ग्राम रामनगरकला के किसान श्री मृणाल मंडल ने अपनी कड़ी मेहनत से उपजाए गए लगभग 166 बोरी धान का विक्रय किया। समिति में मिली बेहतर व्यवस्था, सहज प्रक्रिया, और तेज खरीद से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।

मृणाल मंडल बताते हैं कि उन्हें धान का सर्वाधिक मूल्य मिला, जिसने उनकी मेहनत को सही कीमत दिलाई है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी का नियम किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। श्री मंडल ने साझा किया कि समय पर समिति पहुँचना और तुरंत धान की खरीद हो जाना उनके लिए एक बहुत ही सुखद अनुभव था।

उन्हें लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ी और बिना किसी भागदौड़ के, एक सुव्यवस्थित खरीदी प्रणाली के माध्यम से धान की बिक्री हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार की फसल से मिली राशि का उपयोग वे परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने और अगली फसल की तैयारी में करेंगे।

श्री मंडल ने धान खरीदी व्यवस्था को सरल और सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button