छत्तीसगढ़
रायगढ़ के वार्ड 33 को मिली नई जन-सुविधाएँ : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कई निर्माण कार्यों की दी सौगात

रायगढ़। वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया, साथ ही एक नए आंगनबाड़ी केंद्र और ओपन जिम की आधारशिला रखी।
इस दौरान स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि शहर के हर वार्ड में बुनियादी ढाँचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रायगढ़ के सर्वांगीण और तीव्र विकास के लिए सरकार पूरी निष्ठा से लगातार काम कर रही है।
















