छत्तीसगढ़

युवाओं के बिना नशामुक्त छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का सपना अधूरा : मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर। रायपुर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान और अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के विशेष कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने राज्य को नशामुक्त बनाने पर जोर दिया। धमतरी के मोनो नाइट इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित इस समारोह के दौरान उन्होंने लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और इसे राष्ट्र निर्माण की अनिवार्य शर्त बताया।

मंत्री वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नशे की लत न सिर्फ एक व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद कर देती है। इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने युवाओं को देश की असली ताकत बताते हुए उनसे अपील की कि वे खुद भी दूर रहें और गांव-गांव तक इस अभियान की अलख जगाएं।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों ने मिलकर छत्तीसगढ़ को नशमुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। समारोह के दौरान खरतुली स्कूल के स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक मुख्य आकर्षण रहा, जिसके जरिए यह संदेश दिया गया कि यदि युवा शक्ति को नशे से बचाकर शिक्षा और राष्ट्रहित में लगाया जाए, तभी ‘विकसित भारत 2047’ का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में कई प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button