मध्यप्रदेश

‘मन की बात’ राष्ट्रीय एकता और सकारात्मकता का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंदौर/भोपाल (एजेंसी)। रविवार, 29 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 132वां प्रसारण संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उपस्थित थे और उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचार सुने।

अफवाहों से बचने और एकजुट रहने का आह्वान

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के हितों से जुड़े संवेदनशील विषयों पर राजनीति करना उचित नहीं है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या बहकावे में न आएं। उन्होंने सरकारी तंत्र द्वारा दी जाने वाली आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि देश की एकजुटता के बल पर हम किसी भी कठिन परिस्थिति से सफलतापूर्व बाहर निकल आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को बताया एक सौगात

कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री का जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का एक अत्यंत प्रभावशाली माध्यम है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह कार्यक्रम केवल सूचना देने का साधन नहीं है, बल्कि यह देश में हो रहे नवाचारों, विकास कार्यों और लोक-कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने के साथ ही समाज में भाईचारा, सौहार्द और सकारात्मकता का संचार करने का एक अनूठा प्रयास है। उन्होंने इस प्रेरक कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम के दौरान नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी सहित राज्य के कई प्रमुख विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button