छत्तीसगढ़

26/11 के गुमनाम नायकों पर बनी फिल्म की छत्तीसगढ़ में प्री-स्क्रीनिंग

रायपुर। रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सपरिवार शामिल हुए। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के साथ निर्देशक मनोज तापड़िया और कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर कंगना रनौत का स्वागत करते हुए कहा कि माता कौशल्या की इस पावन भूमि पर उनका अभिनंदन है। उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह कहानी समाज के उन गुमनाम नायकों को सम्मान देती है, जिनके बड़े योगदान को अक्सर लोग भूल जाते हैं। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की महिला स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक गरिमामय बना दिया।

छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र ने किया निर्देशन

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया छत्तीसगढ़ के ही रहने वाले हैं, जिन्होंने मुंबई में रहकर इस बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर कहानी लिखी।

26/11 की बहादुरी को समर्पित: यह फिल्म 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के दौरान अपनी जान दांव पर लगाकर सैकड़ों लोगों का इलाज करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के साहस और सेवा भाव को दर्शाती है। फिल्म में कंगना रनौत ने खुद एक नर्स का किरदार निभाया है। खास बात यह है कि इस फिल्म का नाम खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाया है।

‘भारत भाग्य विधाता वॉरियर्स’ का सम्मान

इस स्क्रीनिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने आपातकालीन परिस्थितियों में राज्य में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 13 कोरोना और स्वास्थ्य योद्धाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले प्रमुख नायकों में शामिल हैं:

श्री जागेश्वर कुमार धीवर और श्री नारायण सिंह नायक

श्रीमती भुनेश्वरी तिवारी, श्रीमती रोहिणी वर्मा और श्रीमती उर्मिला भगत

श्रीमती रोशनी, श्री विजय शंकर कश्यप और श्रीमती मीना सिंह

श्रीमती ममता कपूर, श्रीमती मीना शर्मा और श्रीमती जमुनाबाई

श्रीमती लक्ष्मी मेनन तथा श्रीमती विजया लक्ष्मी पिल्लई

इस गरिमामयी कार्यक्रम में कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बेटे (मनोज तापड़िया) की इच्छा का मान रखते हुए यहां स्क्रीनिंग रखी गई और मुख्यमंत्री ने आकर पूरी टीम का हौसला बढ़ाया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, कई सांसद और विधायक भी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button