छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर। 1857 की क्रांति की महानायिका, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर देश के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और आला अधिकारियों ने उन्हें नमन किया। रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित एक सादे और गरिमापूर्ण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने झांसी की रानी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर लोकभवन में देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी वीरांगना लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली रानी लक्ष्मीबाई को नमन किया और उनके देशप्रेम को याद किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button