छत्तीसगढ़

नीट अभ्यर्थियों के लिए राहत : छत्तीसगढ़ में 20 और 21 जून को चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें, अतिरिक्त कोच भी जुड़ेंगे

रायपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में बैठने वाले छत्तीसगढ़ के छात्रों और उनके अभिभावकों के सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। परीक्षा केंद्रों तक आने-आने में परीक्षार्थियों को भारी भीड़ या दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए 20 और 21 जून को चार विशेष पैसेंजर ट्रेनों को पटरी पर उतारा जा रहा है।

रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, इस विशेष व्यवस्था के तहत कोरबा और दुर्ग के मध्य स्पेशल पैसेंजर गाड़ियां चलाई जाएंगी। इसके साथ ही, 21 जून को छिंदवाड़ा से इतवारी के बीच एक स्पेशल मेमू (MEMU) ट्रेन का भी परिचालन किया जाएगा।

ट्रेनों में जगह की नहीं होगी कमी

यात्रियों के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने हसदेव एक्सप्रेस के रूट को अस्थायी रूप से बढ़ाकर दुर्ग तक कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, स्टेशन और ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने 10 प्रमुख ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त जनरल डिब्बे (कोच) जोड़ने का फैसला किया है। इस पहल से नीट के छात्रों के साथ-साथ आम यात्रियों का सफर भी आरामदायक और सुगम हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button