छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका से सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुगंधा जैन ने की मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में नई दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट (सर्वोच्च न्यायालय) में राज्य सरकार की स्टैंडिंग काउंसिल (अधिवक्ता) सुश्री सुगंधा जैन ने शिष्टाचार भेंट की।

ऑक्सफोर्ड में जज बनने वाली पहली भारतीय हैं सुगंधा

युवा अधिवक्ता सुश्री सुगंधा जैन कानून के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। वे साल 2025 में प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (विश्वविद्यालय) में आयोजित इंटरनेशनल मूट कोर्ट कॉम्पिटिशन में जज की भूमिका निभाने वाली देश की पहली भारतीय बनी थीं। इसके अलावा, वह वर्तमान में एनसीईआरटी (NCERT) के तहत राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान में एक बाहरी ‘पॉश’ (POSH – कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम) प्रशिक्षक के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे रही हैं।

राज्यपाल ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

मुलाकात के दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सुगंधा जैन की इन शानदार उपलब्धियों की सराहना की और उनके आगे के सफर के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर सुश्री सुगंधा जैन के साथ उनकी माता श्रीमती इंदिरा जैन भी मौजूद रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button