छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सांप के काटने से हुई मौत के मुआवजे के लिए मांग रहा था घूस

रायगढ़। रायगढ़ जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार पर एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। राहत एवं आपदा प्रबंधन विभाग में तैनात कर्मचारी राजकुमार सिदार को घूस लेते हुए मौके से धर दबोचा गया।

क्या है पूरा मामला?

बुलाकीग्राम के निवासी विजय सिदार की पत्नी की दर्दनाक मृत्यु सांप के काटने (सर्पदंश) से हो गई थी। शासन द्वारा आपदा राहत योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि को विजय के बैंक खाते में ट्रांसफर (क्रेडिट) करने के बदले आरोपी कर्मचारी राजकुमार सिदार लगातार पैसों की मांग कर रहा था।

पीड़ित विजय सिदार ने रिश्वत देने के बजाय सतर्कता दिखाते हुए इस बात की लिखित शिकायत एसीबी (ACB) कार्यालय में दर्ज करा दी।

योजनाबद्ध तरीके से बिछाया जाल

शिकायत का सत्यापन (Verification) करने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को दबोचने की योजना बनाई। रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी बाबू ने 50 हजार रुपये का चेक रिश्वत के तौर पर हासिल किया, वहीं घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कलेक्ट्रेट परिसर में मचा हड़कंप:

इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद रायगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button