छत्तीसगढ़

केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार: किसान, स्वच्छ ऊर्जा और खेल क्षेत्र को मिली नई दिशा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार देश के किसानों, युवाओं और ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए प्रमुख फैसलों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ये योजनाएं देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगी।

पीएम-किसान योजना का विस्तार: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है। इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिससे देश के करोड़ों किसानों को सीधी वित्तीय सहायता मिलती रहेगी।

प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना: हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5,070 करोड़ रुपये के बजट के साथ इस योजना को स्वीकृति मिली है। इसके तहत देश भर के जलाशयों में 5,000 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग सोलर पीवी (Floating Solar PV) परियोजनाएं विकसित की जाएंगी।

नई खेलो इंडिया योजना: युवाओं और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए 36,441 करोड़ रुपये के परिव्यय से खेलो इंडिया योजना के नए स्वरूप को मंजूरी दी गई है। इसके जरिए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण, खेल विज्ञान सहायता और वैश्विक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि इन फैसलों से कृषि क्षेत्र मजबूत होगा, स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश आगे बढ़ेगा और देश की युवा खेल प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button