छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1235 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, तकनीकी व गैर-तकनीकी वर्गों में होंगे चयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज (CSPC) ने विभिन्न विभागों में कुल 1235 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इस प्रक्रिया के माध्यम से सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्लांट अटेंडेंट, मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ, वित्त अधिकारी, लीगल टीम, फायर व सुरक्षा विभाग समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यह पूरी प्रक्रिया प्रदेश की तीनों प्रमुख पावर कंपनियों के अंतर्गत पूरी की जाएगी।

कंपनियों के अनुसार रिक्तियों का विवरण:

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी: 547 पद

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी: 415 पद

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी: 96 पद

तीनों कंपनियों का कॉमन कैडर: 177 पद

इन सभी पदों पर भर्ती तकनीकी (Technical) और गैर-तकनीकी (Non-Technical) दोनों ही वर्गों के लिए आयोजित की जा रही है। पात्र व इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button